हजारीबाग, अगस्त 3 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से हजारीबाग पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के कड़े निर्देशों के तहत 01 और 02 अगस्त की दरमियानी रात्रि को पूरे जिले में एक विशेष समकालीन एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। इस सघन कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभि‍न्न मामलों में फरार चल रहे 33 अपराधियों और वारंटियों को धर दबोचा।पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में चोरी, लूट, डकैती और अन्य संगीन कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए यह विशेष रणनीति तैयार की गई थी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में कुल 30 विशेष पुलिस टी...