हजारीबाग, अक्टूबर 24 -- Hazaribagh News: दारू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच 522 में पिपचो के पास शनिवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रेलर चालक के सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने चालक को वाहन से बाहर निकाला और उसके सिर से बह रहे खून को रोकने का प्रयास किया। ट्रेलर हजारीबाग से बगोदर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सड़क के बायीं ओर स्थित एक महुआ के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महुआ का पेड़ गिर गया।इसके बाद चालक ने ट्रेलर को पीछे कर दोबारा बगोदर की ओर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन फिर अनियंत्रित हो गया और सड़क के दायीं ओर एक पेड़ से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में चालक के सिर में गंभीर चोट लगी। सूचना मिलते...