Hazaribagh News: पांच अज्ञात शवो का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार
हजारीबाग, अक्टूबर 26 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। मुक्तिधाम सेवा संस्थान ने सोमवार को दो नवजात शिशुओं समेत पांच अज्ञात शवों का विधि-विधान और सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया। पिछले आठ दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ये शव बरामद हुए थे, जिन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया था।शवों की पहचान न हो पाने के कारण संस्थान ने मानवीय कर्तव्य निभाते हुए अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। इस नेक कार्य में हजारीबाग यूथ विंग, समाजसेवी मनोज गुप्ता, असित गुप्ता और रेड क्रॉस के सनत सिन्हा का विशेष सहयोग रहा।मुक्तिधाम सेवा संस्थान के नीरज कुमार ने कहा कि अज्ञात शवों को सम्मानजनक विदाई देना हर नागरिक का कर्तव्य है। संस्था यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी अनाथ या अज्ञात शव अंतिम संस्कार से वंचित न रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.