हजारीबाग, अगस्त 1 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं, पेपर लीक के विरोध में शनिवार को भाजपा हजारीबाग के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को शनिवार को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- भर्ती परीक्षाओं में कथित घोटाला के खिलाफ भाजपाईयों ने सौंपा मांग पत्रज्ञापन में शामिल प्रमुख बिंदु ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बार-बार पेपर लीक, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव तथा कथित रूप से सीटों की खरीद-फरोख्त जैसी घटनाओं ने लाखों युवाओं का विश्वास तोड़ा है। इससे मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। यह ...