हजारीबाग, जुलाई 15 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों , संस्कारों के संरक्षण के उद्देश्य से एवं विद्या भारती योजनानुसार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग, हजारीबाग में बुधवार को दादा-दादी एवं नाना-नानी सम्मान समारोह का भावपूर्ण एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने गुरु-शिष्य परंपरा के साथ भारतीय परिवार व्यवस्था की आत्मीयता और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार सिंह शिवगीत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हजारीबाग के विभाग प्रचारक आशुतोष , डॉ. सुरेंद्र झा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा भार...