हजारीबाग, सितम्बर 1 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया प्रतिनिधि मध्य विद्यालय परतंगा में मंगलवार को छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 21 जरूरतमंद बच्चों को साइकिलें सौंपी गईं। साइकिल मिलते ही स्कूली बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित बेडम पंचायत की मुखिया सुमित्रा कुमारी, वार्ड सदस्य नरेश हांसदा, प्रधानाध्यापक जमशेद आलम तथा सहयोगी शिक्षक धर्मेंद्र कुमार व भैया रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से बच्चों को साइकिल प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है। साइकिल मिलने से बच्चों को अब विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...