हजारीबाग, अक्टूबर 22 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि। पदमा प्रखंड के सुज्जी गांव निवासी शिक्षक दीपक देव के घर बुधवार की रात घर का ताला तोड़कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है।चोर पहले बोलोरो गाड़ी को लेकर भागने का प्रयास किया। किंतु इसमें असफल रहे। इसके बाद घर में रखी लोहे की सामग्री और गाड़ी का जैक, बैटरी ले भागे। शिक्षक ने बताया कि बुधवार की रात उनके घर पर कोई नहीं था। माता-पिता पुराने घर में चले गए थे। दीपक देव परिवार के साथ हजारीबाग में थे। सूना पड़ा घर देख रात में ताला तोड़कर लोहे की सामग्री समेत गाड़ी का जैक और बैटरी ले गए। यह भी पढ़ें- Madhepura News: बंद घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी शिक्षक ने थाना प्रभारी से मामले का उद्भेदन कराने की गुहार लगाई है। पदमा पुलिस जांच में जुटी है। शिक्षक दीपक देव सूज्जी मध्य विद्यालय में पारा शिक्...