हजारीबाग, जुलाई 4 -- Hazaribagh News: पदमा प्रतिनिधि। पदमा थाना क्षेत्र के केदारुत गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक दुखद हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पदमा थाना प्रभारी संचित कुमार दुबे ने बताया कि घटना शनिवार सुबह की है। युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तभी ट्रेन आ गई और युवक को रौंदते हुए निकल गई। थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हज़ारीबाग भेज दिया है। मृतक केदारुर गांव निवासी सचिन कुमार उम्र 27 वर्ष पिता बिजय राम है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...