Hazaribagh News: पदमा बाजार में नहीं है लाइट की कोई व्यवस्था, सूर्यास्त के बाद ग्रामीणों को होती है परेशानी
हजारीबाग, सितम्बर 13 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि। पदमा बाजार का ऐतिहासिक महत्व रहा है। यहां कई गांवों के लोग अपने कृषि उपज को बेचने और खरीदने के लिए आते रहे हैं लोग खरीदारी के लिए बाजार के दिन की प्रतीक्षा करते हैं। किंतु इतने पुराने बाजार में आज भी लाइट की कोई व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। पदमा बाजार आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। पर्व-त्योहार के मौके पर भी लोगों को अंधेरे में बाजार करना पड़ता है। कभी पूरे प्रखंड की शान रहा पदमा बाजार दुर्गा मंडप परिसर में लगता है। एक समय था जब दुर्गा पूजा, रामनवमी हो या रविवार और बुधवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट, भारी संख्या में लोग उमड़ते थे।दूर-दराज से व्यापारी और किसान यहां आते थे। लेकिन जैसे-जैसे क्षेत्र के अन्य पंचायतों में नए बाजार लगने शुरू हुए, पदमा बाजार में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.