हजारीबाग, अक्टूबर 24 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी। प्रतिनिधि केरेडारी के पत्रकार गणेश कुमार के आकस्मिक निधन पर कटकमसांडी पत्रकार संघ ने गहरा शोक जताया है।इसको लेकर शुक्रवार को कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय में पत्रकार संघ की ओर से पत्रकार उमाकांत शर्मा की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार गणेश कुमार के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।शोकसभा में पत्रकारों ने कहा कि गणेश कुमार एक सच्चे कलम के सिपाही थे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से सभी पत्रकार मर्माहत हैं।शोकसभा में पत्रकार कौशल ओझा, रुस्तम खान, रवीन्द्र कुमार, लेखराज यादव,अनिल पासवान,रणजीत शर्मा,संतोष राणा, भोला राणा, मिथलेश राणा, अरव...