Hazaribagh News: पंकरी बरवाडीह में चला वाहन चेकिंग अभियान
हजारीबाग, अक्टूबर 2 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह बिजली प्लांट क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने किया। क्षेत्र में लगातार बढ़ते वाहनों के आवागमन,अपराध एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने वाहनों की जांच की। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने दोपहिया, चारपहिया सहित अन्य वाहनों को रोककर आवश्यक कागजातों की जांच की।वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज, हेलमेट सहित अन्य जरूरी कागजातों की जानकारी ली गई। साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Pakur News: 39 वाहनों से वसूला दो लाख 27 हजार 500 रुपए जुर्माना पुलिस ने विशेष रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.