हजारीबाग, जुलाई 25 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। केसठ गांव के 18 वर्षीय सुफियान मुदस्सिर ने पहली बार नीट की परीक्षा दी और उत्तीर्ण हुए। उनकी इस सफलता पर लोगों ने रसोइयाधमना मोड़ पर उनका स्वागत किया। लोगों ने स्वागत करते हुए कहा कि सुफियान सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं जो कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं। उन्होंने साबित किया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कम उम्र में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। सुफियान मुदस्सिर उर्दू मध्य विद्यालय, केसठ के प्रधानाध्यापक कैसर आलम के पुत्र हैं। सुफियान का स्वागत करने वालों में समाजसेवी तौकीर रजा, मो तबरेज अंसारी, मदरसा अजीजिया जियाउल उलूम रसोइयाधमना के अध्यक्ष मो नईम अंसारी, मो सरफराज आलम, गुलाम मोहम्मद, मो महताब, मो सेराज अहमद, मो असीरुद्दीन हस्सान समेत अनेक लोग श...