हजारीबाग, सितम्बर 10 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। कृष्णापुरी, मटवारी स्थित परफेक्ट स्माइल डेंटल क्लीनिक में 8 और 9 सितंबर को आयोजित निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के लिए 542 मरीजों ने पंजीकरण कराया। रजिस्ट्रेशन के दौरान लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने शिविर का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया। भारी भीड़ को देखते हुए डॉ आशीष श्रीवास्तव ने रजिस्ट्रेशन की पर्याप्त व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा और लोगों को बेहतर दंत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शिविर का मुख्य उद्देश्य है।10 से 12 सितंबर तक चलने वाले इस निशुल्क शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दंत जांच एवं उपचार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भाटिया...