Hazaribagh News: नशा मुक्ति को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान
हजारीबाग, जुलाई 19 -- Hazaribagh News: इचाक, प्रतिनिधि। युवाओं में बढ़ते नशे की लत और उससे मुक्ति दिलाने के मकसद से इचाक पुलिस के पहल पर बरकाकाला मिडिल स्कूल परिसर में शनिवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व सरपंच वासुदेव महतो ने की और संचालन थाना प्रभारी गौतम कुमार ने किया। इस अवसर पर गांव के सैकड़ो छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि हाल के दिनों में खासकर युवा पीढ़ी के लोगों में नशे की लत काफी बड़ी है।थाना प्रभारी गौतम कुमार ने कहा की जानलेवा और घातक नशीले पदार्थों का सेवन एवं क्रय विक्रय करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने ग्रामीण खासकर विद्यार्थियों से ऐसे नशाखोर गिरोह की जानकारी पुलिस प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता के एक सूचना से किसी का घर परिवार उजड़ने से बच सकता है। इस अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.