हजारीबाग, जुलाई 12 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि स्थानीय नवाबगंज स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम में बीती रात एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान पदमा प्रखंड के नीमडीह निवासी सुनीता देवी नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम परिसर में जमकर हंगामा किया और प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, सुनीता देवी को ऑपरेशन के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था में कोताही बरती गई, जिसके कारण उनकी स्थिति बिगड़ गई और अंततः उनकी मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग जीवन ज्योति नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत परिजनों का हंगामा मौत की खबर मिल...