हजारीबाग, नवम्बर 3 -- Hazaribagh News: नरेश ठाकुर हत्याकांड मामला : भगहर में शोक सभा का आयोजन नरेश ठाकुर हत्याकांड मामला : भगहर में शोक सभा का आयोजन बच्चों ने की पिता के हत्यारों को कठोर सजा देने की मांग ​चौपारण प्रतिनिधि

बच्चों ने की न्याय और कठोर सजा की मांग भगहर गांव में नरेश ठाकुर के मरणोपरांत रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पिता के साये के उठने और इस हत्याकांड में मां के जेल जाने के बाद से बच्चों के आंसू थम नहीं रहे हैं। ​बड़ी पुत्री ईशा कुमारी ठाकुर, पुत्र सुशांत और प्रिंस ठाकुर ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी मां और आरोपी सुनील ठाकुर को अदालत द्वारा कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, यही उनके पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ईशा ने कहा कि पिता को खोने का दर्द शब्दों में बयां न...