Hazaribagh News: नगमा से 40 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
हजारीबाग, जुलाई 27 -- Hazaribagh News: विक्की कुमार यादव 19 जुलाई 2026 को शाम चार बजे से लापता हैं। वे अपने साथियों के साथ पटना से रजरप्पा मंदिर पूजा करने गए थे। पूजा करने के बाद लौटने के दौरान नगमा टोल प्लाजा के पास भोजन करने के लिए सभी रुके थे। इसी दौरान विक्की कुमार यादव अचानक कहीं चले गए। उनके साथ मौजूद लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। लापता होने के समय विक्की नीले रंग की शर्ट एवं जींस पहन रखी थी। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इस संबंध में उनके मामा सुजीत यादव, पिता स्वर्गीय लगन राय, निवासी नगवां टाल, हजारीबाग, द्वारा कोर्रा थाना, हजारीबाग में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: युवक के गुमशुदगी को लेकर जयनगर थाना में सनहा दर्ज यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: लापता युवक की गुमशुदगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.