हजारीबाग, जुलाई 13 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि। पदमा प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह पदमा पंचायत के मुखिया अनिल कुमार मेहता दो दिन तक रांची प्रवास में रहेंगे। सरकार के आदेश के आलोक में उन्हें और पंचायत सचिव को दो दिवसीय रिट शॉप प्रशिक्षण के लिए रांची भेजा गया है। सोमवार और मंगलवार को प्रशिक्षण रांची में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण में पंचायत स्तर पर रिट पिटीशन, सरकारी योजनाओं और कानूनी प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इधर मुखिया अनिल कुमार मेहता ने पंचायत वासियों से अपील की है कि इस दौरान किसी जरूरी काम के लिए वे सीधे दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत की सेवा में कोई बाधा नहीं आएगी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर डिजिटल प्रविष्टियों को लेकर प्रशिक्षण पंचायत सचिव भी उनके साथ प्रशिक्...