हजारीबाग, नवम्बर 20 -- Hazaribagh News: दोषी अधिकारी पर कानूनी कार्रवाई और माफी की मांग आर्ष कन्या गुरुकुल विवाद हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग आर्ष कन्या गुरुकुल के बाहर श्री सूर्य षष्ठी छठ पूजा फल वितरण समिति का बैनर फाड़ने और आचार्य के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में गुरुवार को सांसद मनीष जायसवाल ने गुरुकुल सभागार में प्रेस-वार्ता कर नगर निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैनर पर आपत्ति होने पर नियमानुसार सूचना देकर कार्रवाई की जा सकती थी। सांसद ने नगर आयुक्त से निष्पक्ष जांच कर दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा संबंधित अधिकारी द्वारा गुरुकुल पहुंचकर आचार्य कौटिल्य और छात्राओं से सार्वजनिक रूप स...