हजारीबाग, अक्टूबर 27 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मंगलवार को हजरत दाता मदारा शाह के मजार पर सालाना उर्स का शानदार समापन हुआ। क़ुतुब ए झारखंड शहंशाह ए हजारीबाग हजरत दाता मदारा शाह का सलाना उर्स के 369 वें संस्करण था। देर शाम से ही लोग तकिया मजार के पास जमा होने लगे थे।मंगलवार सुबह से फातिहा खानी, चादर पोसी, लंगरखानी का सिलसिला चलता रहा। अंतिम दिन होने के कारण काफी भीड़ थी। उर्स के मौके पर मजार इसके आसपास मेले जैसा माहौल बना रहा मेले में खिलौने सहित तरह-तरह की मिठाई की दुकान सजी हुई हैं। प्रसिद्ध कव्वाल अनीस नवाब शरीफ परवाह के बीच मुकाबला होगा। ट्रेफिक को ध्यान में रखते हुए इन्द्रपुरी चौक से लेकर तकिया मजार मोड़ तक रोड का बैरिकेडिंग कर दिया गया है ताकि उर्स के लिए अकीदतमंदो को परेशानी न हो। कव्वाली इस उर्स का आकर्षण ह...