हजारीबाग, अगस्त 18 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। बरही के दुलमाहा गांव में अखंड हरि कीर्तन को लेकर दुलमाहा शिव मंदिर प्रांगण में हिंदू समाज कल्याण समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कमल शंकर पंडित और संचालन दिनेश राणा ने किया। अखंड हरि कीर्तन को लेकर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोज पंडित सचिव अमरजीत साव तथा कोषाध्यक्ष विनय पंडित को बनाया गया। कमेटी के संरक्षक कमल शंकर पंडित, जितेंद्र गिरि, दिनेश राना,प्रभु यादव,प्रभु राम , रंजित पाण्डेय एवं प्रकाश साव को बनाया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मनोकामना हनुमान मंदिर में अखंड हरी कीर्तन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...