हजारीबाग, सितम्बर 6 -- Hazaribagh News: चुरचू, प्रतिनिधि। प्रखंड के आदर्श ग्राम जरबा में आगामी शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को बैठक का आयोजन, मंदिर प्रांगण में किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक ने की एवं सभा का संचालन महेंद्र माली ने किया। बैठक में ग्रामीण दुर्गा उत्सव को अत्यंत भव्य, आकर्षक तथा अनुशासित ढंग से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। साथ ही सर्वसम्मति से नई पूजा समिति गठित किया गया। जिसमें अध्यक्ष रामदुलार साव, सचिव महेंद्र माली, कोषाध्यक्ष रामदुलार वर्मा, उपाध्यक्ष रामशरण माली, सह सचिव राजन साव , उपकोषाध्यक्ष राजेश राम , संचालक किशोर ठाकुर, संयोजक कामाख्या भगत, जुलूस प्रभारी महेश राम, संरक्षक निरंजन प्रसाद नायक, पूजा प्रभारी रामचंद्र रवि को चुना गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: ओरिया में दुर...