Hazaribagh News: दारू में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सुनीं समस्याएं
हजारीबाग, जुलाई 14 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। दारू प्रखंड में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान दिव्यांग एवं वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि विवाद, पेयजल, सड़क, बिजली सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। विधायक ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जबकि कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, दिलीप साहू, कालेश्वर रजक, भाजपा नेता सुरेश प्रसाद, मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.