हजारीबाग, जुलाई 27 -- Hazaribagh News: चौपारण, प्रतिनिधि। जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी में रविवार रात से सोमवार शाम तक महज 18 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार हुई दुर्घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पहला हादसा पहला हादसा रविवार रात करीब 10:30 बजे हुआ, जब ढलान पर एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा ट्रक उससे टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक मुन्ना लाल (सीतापुर, उत्तर प्रदेश) केबिन में फंस गए। स्थानीय लोगों और चौपारण पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

दूसरा हादसा सोमवार सुबह करीब छह बजे उसी स्थान के पास डस्ट लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक सुरक्षित बच गया।

तीस...