हजारीबाग, अगस्त 31 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की ओर से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए 30 अगस्त को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लड मैन निर्मल जैन ने किया। शिविर की शुरुआत कार्यकारिणी सदस्य सूरज जैन के रक्तदान से हुई। इसके बाद रवि अग्रवाल, अरविंद कुमार, अभिनव, सौरव, निलेश जैन सहित अन्य रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।एसोसिएशन के सह-कोषाध्यक्ष सैयद समीउर रहमान ने 49वीं बार रक्तदान किया। वहीं संकेत जैन, शुभम जैन चौधरी, नीरज चौरसिया, प्रमोद कुमार, विकास गुप्ता, उमाशंकर, सुभाष ठाकुर, गुड्डू कुमार, प्रेम वर्मा, राजन नायक, मोन्टि कशेरा और निरंजन कुमार समेत अन्य सदस्यों ने भी रक्तदान किया। अध्यक्ष निर्मल जैन ने सभ...