हजारीबाग, अगस्त 18 -- Hazaribagh News: बड़कागांव,प्रतिनिधि। बड़कागांव के लंगातू स्थित त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रशासनिक परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी, महिला कर्मी, परियोजना प्रभावित ग्रामीण, सुरक्षा कर्मी और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता अधिकारों के साथ राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। उन्होंने ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में कोयला क्षेत्र की भूमिका बताते हुए सुरक्षित, आधुनिक और जिम्मेदार खनन को रा...