हजारीबाग, अक्टूबर 1 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। श्री श्याम टाबरिया की ओर से लगातार तीसरी बार श्री श्याम समर्पण महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। 21 दिसंबर को अग्रसेन भवन में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर सवा तीन बजे से होगी। महोत्सव को लेकर श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम की भक्ति, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में उपस्थित होकर भक्ति में शामिल होंगे। आयोजक श्री श्याम टाबरिया की ओर से महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर श्याम प्रेमियों को आमंत्रित किया जा रहा है। लगातार तीसरी बार आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थ...