Hazaribagh News: तिलैया डैम में मछुआरे की नाव पलटी, डूबने से मौत
हजारीबाग, सितम्बर 1 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। बेंदगी के पास तिलैया डैम में जाल से मछली पकड़ने के दौरान नाव पलटने से मछुआरे की डैम में डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। वीरेंद्र पासवान उम्र 55 वर्ष पिता टहल राम मल्लाह टोली बरही के रहने वाले थे। पिछले 40 वर्षों से मछली पकड़ने और बाजार में बेचने का काम करते थे। इसी व्यवसाय से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: मछली पकड़ने गया मछुआरा बराकर नदी में डूबाघटना का विवरण सोमवार शाम वीरेंद्र पासवान जाल लेकर नाव से मछली पकड़ने निकले थे। तिलैया डैम में पानी के तेज बहाव के कारण उनकी नाव पलट गई और वह पानी में डूब गए। डूबने के बाद वीरेन्द्र पासवान मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गए और पानी से बाहर नहीं निकल पाए। वीरेंद्र पासवान नाइट गार्ड का काम भी करते थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.