Hazaribagh News: ताली कीर्तन में गूंजा बाबा श्याम का जयकारा
हजारीबाग, सितम्बर 8 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार की ओर से बाबा श्याम के ताली कीर्तन एवं ज्योत का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। बाबा श्याम की ज्योत प्रज्ज्वलित कर भजनों का गुणगान शुरू हुआ, जिसके बाद पूरा वातावरण श्याममय हो उठा। ताली की गूंज और बाबा के जयकारों के बीच श्याम भक्त घंटों भक्ति में लीन रहे। परिवार की नौ सदस्यीय टोली प्रत्येक ग्यारस पर एकजुट होकर बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करती है। इसका उद्देश्य श्याम भक्ति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। भक्तों ने ज्योत के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सदस्यों ने बताया कि बाबा श्याम की कृपा से भविष्य में और भव्य आयोजन किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.