Hazaribagh News: तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
हजारीबाग, अगस्त 20 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की मड़मो पंचायत के बैद्यबखरी गांव स्थित तालाब से बुधवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बैद्यबखरी टोला निवासी सुरेश महतो (33), पिता बासुदेव महतो के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रैक्टर चालक था। आशंका जताई जा रही है कि तालाब में फिसलकर पानी में गिरने से डूबने के कारण उसकी मौत हुई। जानकारी के अनुसार, सुरेश महतो मंगलवार को ट्रैक्टर लेकर अपने खेत में जुताई करने गया था। दोपहर में खेत से घर लौटने के बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रातभर तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। सुरेश महतो अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.