Hazaribagh News: डूमर में घनी आबादी क्षेत्र लटक रहा हाइटेंशन तार
हजारीबाग, नवम्बर 21 -- Hazaribagh News: डूमर में घनी आबादी क्षेत्र लटक रहा हाइटेंशन तार शिकायत के बाद भी विभाग बेपरवाहटाटीझरिया प्रतिनिधिटाटीझरिया प्रखंड के डुमर गांव की घनी आबादी वाली गली में हाइटेंशन बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हाल ही में क्षेत्र से गुजर रहा डीजे लदा वाहन इसके स्पर्श से बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि उस समय लाइन में बिजली आपूर्ति बंद थी। मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक ने बताया कि उन्होंने बिजली विभाग के कर्मियों को तार दुरुस्त करने की सूचना दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों में विभाग की लापरवाही को लेकर रोष है और किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.