Hazaribagh News: डीवीसी के स्थापना दिवस पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित
हजारीबाग, जुलाई 6 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। डीवीसी कोनार के 79वें स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को कोनार मवि तथा उवि सभागार में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के मार्गदर्शन में वरीय प्रबंधक (विद्युत) विशाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसकी शुरूआत की। प्रतियोगिता में वरीय प्रबंधक ने प्रतिभागियों से डीवीसी, कोनार परियोजना, झारखंड समेत अन्य समसामयिक घटनाओं से जुड़े अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक सवाल पूछे। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। पांचवीं, छठी तथा सातवीं कक्षा के बच्चों को अलग-अलग ग्रुप में विभाजित कर प्रतियोगिता की गई। जिसमें ग्रुप सी के छात्र अरविंद हेम्ब्रम, बादल हेंब्रम एवं कृष्णा हेंब्रम ने सवालों के सर्वश्रेष्ठ जवाब देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.