हजारीबाग, सितम्बर 3 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।स्थानीय डीएवी हजारीबाग के सोशल सर्विस क्लब के कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने इंचार्ज आफताब आलम के नेतृत्व में ओल्ड एज होम का भ्रमण किया। इस दौरान अध्यापिका तनीषा श्रीवास्तव भी बच्चों के साथ मौजूद रहीं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रजनीश कुमार ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व और संवेदनशीलता की भावना विकसित होती है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक मूल्यों में कमी के बीच बच्चों द्वारा बुजुर्गों के साथ अपनापन और सम्मान का व्यवहार करना सराहनीय है। विद्यार्थियों ने ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी भावनाएं जानीं और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। बच्चों ने बुजुर्गों के ब...