हजारीबाग, अगस्त 4 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही के कोल्हुआकला पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में भवन निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य होगा। कोल्हुआकला पंचायत के मुखिया मंगलदेव यादव ने बताया कि उनके प्रयास और विधायक मनोज कुमार यादव के सहयोग से 1 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि डीएमएफटी मद से निर्गत किया गया है। विद्यालय भवन निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का टेंडर भी हो गया है। कहा कि शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मुखिया मंगलदेव यादव ने बताया कि विद्यालय के पुराने जर्जर भवन को लेकर शिक्षक, छात्र छात्राएं और ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त करते हुए नया विद्यालय भवन निर्माण कराने की मांग की थी। डीएमएफटी मद से राशि निर्गत कराने के लिए पंचायत समिति सदस्य सुजीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि रवि यादव, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर, वि...