हजारीबाग, अगस्त 17 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमारी एवं उपसचिव जागो चौधरी ने विष्णुगढ़ प्रखंड के पीएमश्री उच्च विद्यालय खरना का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विभिन्न बिंदुओं की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में प्राथमिक स्तर पर नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने तथा शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने की दिशा में आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों, व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गतिविधि...