Hazaribagh News: ट्रक बेचकर इंश्योरेंस क्लेम हड़पने की साजिश का खुलासा, मालिक समेत दो गिरफ्तार
हजारीबाग, सितम्बर 3 -- Hazaribagh News: पदमा/ हजारीबाग, हिटी। ट्रक बेचने के बाद उसके चोरी होने की झूठी प्राथमिकी दर्ज कर इंश्योरेंस की रकम हड़पने की साजिश का पदमा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में ट्रक मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र से चोरी बताया गया 12 चक्का ट्रक भी बरामद कर लिया है। एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, जीहू निवासी हरिहर प्रसाद मेहता ने एक सितंबर 2026 को पदमा ओपी में आवेदन देकर बताया था कि उनका 12 चक्का ट्रक (जेएच 02यू-1555) दाऊजी नगर स्थित घर के सामने से चोरी हो गया है।
जांच की प्रक्रिया मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.