हजारीबाग, नवम्बर 3 -- Hazaribagh News: टेक सखी कार्यक्रम के तहत 19 छात्राओं को मिला लैपटॉप हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।

तीन महीने के प्रशिक्षण के बाद 19 छात्राओं को लैपटॉप बेटियों को डिजिटल रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तरंग ग्रुप एवं आदित्य विजन की ओर से संचालित डिजिटल बेटी शक्ति महाअभियान के तहत सोमवार को मटवारी स्थित सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में टेक सखी कार्यक्रम की अंतिम कार्यशाला आयोजित की गई। तीन महीने तक चले प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 19 छात्राओं को आदित्य विजन की सीएसआर पहल के तहत लैपटॉप प्रदान किया गया।

डिजिटल शिक्षा और साइबर सुरक्षा की जानकारी कार्यशाला में छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन अध्ययन और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। उन्हें फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी और ओटीपी सा...