हजारीबाग, सितम्बर 9 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया, प्रतिनिधि। हजारीबाग से बगोदर की ओर ले जाई जा रही अवैध लॉटरी टिकटों की बड़ी खेप को टाटीझरिया थाना पुलिस ने 17 माइल के पास से जब्त किया है। पुलिस ने एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी से कुल 90,000 अवैध लॉटरी पेपर बरामद किए हैं। मौके से वाहन चालक विकाश कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर इन्द्रजीत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था। टाटीझरिया के 17 माइल के समीप पुलिस को देखकर चालक गाड़ी खड़ी कर भागने लगा, जिसे जवानों की मदद से खदेड़कर पकड़ा गया। वाहन के डाले से सील बंद 30 बंडलों में रखे 60 कार्टन बरामद हुए। हर कार्टन में लगभग 1,500 के हिसाब से कुल 90,000 अवैध लॉटरी पेपर मिले, जिन पर अलग-अ...