हजारीबाग, अगस्त 9 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया, प्रतिनिधि । टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों की मौजूदगी और उत्पात से ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। शनिवार की रात और रविवार को 24 हाथियों के कुनबे ने कई गांव में किसानों की फसलों को रौंद दिया और मुख्य सड़क पर भी आ डटे। शनिवार की रात हाथियों ने बेडमक्का में पप्पू रविदास और केदार प्रसाद के खेतों में तबाही मचाई। इसके बाद झरपो निवासी सुरेश शर्मा, मिथिलेश प्रसाद और सरयू साव के खेतों में खड़ी मकई व धान की फसल को बर्बाद कर दिया। घुघलिया में ईश्वर यादव, सरयू यादव, बुधन यादव, महरून खातून, जैबुन निशा, नईम अंसारी, शौकत अंसारी समेत अन्य किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेड़ो के ग्रामीण क्षेत्रों में गजराज ने मचाया उ...