हजारीबाग, जुलाई 25 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी अमित कुमार झा एवं थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। थाना दिवस के दौरान अंचल क्षेत्र से आए भूमि विवाद से जुड़े कुल तीन मामलों की सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में तीनों मामलों का निष्पादन किया गया। निपटाए गए मामलों में दो मामले बेरहो गांव से और एक मामला खंभवा गांव से संबंधित था। मौके पर अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी ने कहा कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना और भूमि विवादों को आपसी सहमति से सुलझाना है, ताकि ग्रामीण कोर्ट-कचहरी के लंबे चक्करों से बच सकें। यह भी पढ़ें- Gangapar News: उमड़...