हजारीबाग, अक्टूबर 5 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया के खंभवा-बांडीह निवासी सरयू रविदास ,उम्र42 पिता स्व. दिनेश्वर राम की लाश 40 घंटा बाद सोमवार की सुबह बौधा डैम के अमनारी छोर पर तैरता हुआ मिला। लाश को देखते ही परिजनों की चीख पुकार से माहौल घमगीन हो गया। घर और गांव में मातम छा गया। घटना शनिवार शाम की है, जब सरयू अन्य दिन की तरह बौधा डैम मछली पकड़ने निकले थे। रात ढली, पर सरयू घर नहीं लौटे। रविवार सुबह जब डैम किनारे उनके उतारे हुए कपड़े पड़े मिले, तो परिजनों का दिल दहल गया।

खोज अभियान पूरे रविवार स्थानीय गोताखोर और मछुआरे गहरे पानी में जाल और झगर फेंकते रहे, पर सरयू का कोई सुराग नहीं मिला था। जैसे ही सोमवार की सुबह लाश मिली तो पत्नी सोनी देवी, भाई- राजू रविदास व उमेश रविदास और पिता का साया खो चुके मासूम बच्चे शिवानी व शि...