हजारीबाग, अक्टूबर 3 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया, प्रतिनिधि। हजारीबाग स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता अंडर-17 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय टाटीझरिया के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। साथ ही जिला चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम की इस स्वर्णिम सफलता से विद्यालय परिवार सहित पूरे टाटीझरिया क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता के दौरान टाटीझरिया की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। टीम ने चार मुकाबले खेले। पहला मुकाबला पदमा प्रखंड के खिलाफ जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में चलकुसा प्रखंड को शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में केरेडारी की टीम को एक पारी और 27 अंकों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: उत्साह के साथ संपन्न हुआ खेलो झारखंड महाकुंभ फाइनल डाडी प्रखंड ...