हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर उपजे विवाद के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा हजारीबाग जिला समिति ने रविवार को जिला परिषद चौक पर पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने की। इससे पूर्व झामुमो कार्यकर्ता हीराबाग चौक स्थित कार्यालय से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में जिला परिषद चौक पहुंचे और प्रदर्शन किया। मौके पर संजीव कुमार बेदिया जिला अध्यक्ष कि कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर जनता का विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। यह भी पढ़ें- सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर झामुमो का प्रदर्शनप्रदर्शन का उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने के लिए पूरी निष्पक्षता से जवाबदेही...