Hazaribagh News: झारखंड बनने का मकसद अधूरा फिर से उलगुलान की जरूरत-चंद्रनाथ भाई पटेल
हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के दौरान पूर्व सांसद टेकलाल महतो कहा करते थे कि झारखंड देश में एक मिसाल बनेगा, जहां शोषण, अत्याचार और भ्रष्टाचार का नामोनिशान नहीं होगा और झारखंड झारखंडियों के लिए होगा। उनके विचारों को याद करते हुए झारखंड आंदोलनकारी नेता चंद्रनाथ भाई पटेल ने कहा कि झारखंड बनने का मकसद आज भी अधूरा है। राज्य में लूट, दमन और अत्याचार की स्थिति बरकरार है। इसके खिलाफ फिर से एक उलगुलान की जरूरत है।चंद्रनाथ भाई पटेल रविवार को पूर्व सांसद टेकलाल महतो की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि टेकलाल महतो ने झारखंड के लोगों के अधिकार और सम्मान के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धाओं में शामिल थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.