हजारीबाग, जुलाई 27 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोर्रा स्थित मेराकल इंग्लिश कोचिंग सेंटर में रविवार को प्रेमचंद जयंती के अवसर पर मासिक कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि एवं अधिवक्ता अरविंद झा ने की। मुख्य अतिथि संजय तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि गणेश चंद्र राही थे।पहले सत्र में शंकर गुप्ता ने प्रेमचंद की रचनाओं की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए प्रेमचंद, लू शुन और मैक्सिम गोर्की के साहित्यिक योगदान की चर्चा की। संजय तिवारी, डॉ प्रमिला गुप्ता और गणेश चंद्र राही ने प्रेमचंद के साहित्य को आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। दूसरे सत्र में बुलबुल गुप्ता, रजिया, विजय कुमार कर्ण, वसीम गिलानी और मुमताज खान ने कविता एवं गजलें प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। यह भी ...