हजारीबाग, सितम्बर 23 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । झारखंड कुशवाहा महासभा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष मुकुटधारी महतो के असामयिक निधन से कोयरी-कुशवाहा समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार को दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर हजारीबाग स्थित उनके आवास पर पहुंचा। इस दौरान झारखंड कुशवाहा महासभा के मुख्य संरक्षक सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो और सम्राट अशोक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरसी मेहता सहित हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। शोक व्यक्त करते हुए डॉ. आरसी मेहता ने कहा कि मुकुटधारी महतो के निधन से कोयरी-कुशवाहा समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। अंतिम यात्रा में संगठन प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान, चतरा के संरक्षक देव चरण दांगी, झामुमो नेता प्रणव वर्मा, घनश्याम महतो, सचिव बटे...