Hazaribagh News: ज्वेलर्स खरीदारी कर लौट रही महिला के थैले से तीन लाख के जेवर ले उड़े उचक्के
हजारीबाग, सितम्बर 22 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के व्यस्त गुरु गोविंद सिंह रोड में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आगामी करम और जितिया त्योहार को लेकर श्रीजी ज्वेलर्स से सोने-चांदी के नए जेवर खरीदकर लौट रही एक महिला के थैले से उचक्कों ने लगभग तीन लाख रुपये के आभूषण गायब कर दिए। पीड़ित महिला पिंकी देवी निवासी डीपुगढ़ा ने बताया कि वे जेवर खरीदने के बाद डेली मार्केट और फिर भारत बेकरी गईं। उस वक्त तक उनके थैले में सामान सुरक्षित था। इसके कुछ ही दूरी पर स्थित गुरु गोविंद सिंह रोड ऑटो स्टैंड पहुंचने पर उन्हें अपना थैला कटा हुआ मिला और उसमें रखे जेवरात गायब थे। उनके पास दो थैले थे, जिनमें से बदमाशों ने केवल उसी थैले को निशाना बनाया जिसमें जेवर रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.