हजारीबाग, अगस्त 10 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के खुटरा पंचायत निवासी अरहम राजा ने जैवलीन थ्रो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपने प्रखंड व पंचायत का नाम रोशन किया है। पहली बार खुटरा पंचायत के किसी खिलाड़ी ने जैवलीन थ्रो प्रतियोगिता में पदक हासिल किए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने खिलाड़ी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वर्तमान में वह डीएवी स्कूल का छात्र है। अरहम राजा ने क्लस्टर स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...