हजारीबाग, जुलाई 19 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।जैक एंड जिल स्कूल, हजारीबाग की पूर्व छात्रा तन्वी उपाध्याय ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय, परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। तन्वी, दिनेश उपाध्याय की पुत्री हैं और उन्होंने सत्र 2022-24 में विद्यालय से अध्ययन किया था। विद्यालय प्रबंधन ने उनकी सफलता को कड़ी मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया। निदेशक ने कहा कि तन्वी की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और सही मार्गदर्शन व निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सचिव ने भी उन्हें एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की शुभकामनाएं दीं।नीट यह भी पढ़ें- माउंट सियोन स्कूल की राखी कुमारी ने नीट यूजी में पाई सफ...