हजारीबाग, नवम्बर 9 -- Hazaribagh News: हजारीबाग। सेंट्रल जेल में बटेश्वर प्रसाद मेहता के नेतृत्व में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। उनके प्रतिमा पर फुल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी गई। आजादी के आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण को गिरफ्तार कर हजारीबाग सेंट्रल जेल में रखा गया था। यहां से उन्होंने वर्ष 1942 में जेल की दीवार को फांद कर अपने साथियों के साथ भाग गये थे। उने साथ रामनंदन मिश्रा, योगेंद्र शुक्ला, सूरज नारायण सिंह, गुलाबी सोनार और शालिग्राम सिंह भी जेल से भागने में सफल रहे थे। आजादी के बाद इस जेल का नाम लोकनायक जयप्रकाश के नाम पर रखा गया। श्रद्धांजलि देने वाले में सच्चदानंद पांडेय, अजीम अंसारी, अजय मेहता, अरविंद कुमार, संजय मेहता, घनश्याम पासवान, अवनीश कुमार, अर्जून सिंह, दिनेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...